September 3, 2026
Screenshot_2026-09-03-13-31-57-30

काशीपुर। किसान विकास क्लब (उत्तराखंड) की मासिक बैठक अनाज मंडी काशीपुर के गेस्ट हाउस में क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वैज्ञानिकों एवं प्रगतिशील किसानों ने मिट्टी की घटती उत्पादकता, सूक्ष्म पोषक तत्वों के संतुलन और जल उपयोगदक्षता (Water Use Efficiency) जैसे ज्वलंत विषयों पर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र
(KVK) काशीपुर के विशेषज्ञ डॉ. अनिल चंद्रा ने नई नकदी एवं बायो-फ्यूल फसल कैमोलिना (Camelina
sativa) पर एक विस्तृत प्रेजेंटेशन दी। काशीपुर के विशेषज्ञ ने बताया कि विमानन बायो-फ्यूल (Aviation Bio-fuel) के लिए उपयुक्त यह फसल कम लागत और कम पानी में बेहतर मुनाफा देती है। डीआईबीईआर-डीआरडीओ (DIBER-DRDO) के सहयोगात्मक समझौते के तहत किसानों कोगुणवत्ता पूर्ण बीज, तकनीकी मार्गदर्शनऔर बायबैक (अनुबंध खेती) की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि कुमार, सुभाष चौधरी, चौधरी किशन सिंह, राजवीर मिश्रा, हरि सिंह, देवेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, कल्याण सिंह, अजय कपूर, अर्जुन सिंह, लक्ष्मीकांत शर्मा, देवेंद्र सिंह, नीतीश कुमार भट्ट आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *