October 4, 2026
IMG_20261004_214326

काशीपुर। उत्तराखंड में आगामी राजनीतिक समीकरणों को साधने और जनता से सीधा संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार को जन संवाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। इसे लेकर क्षेत्रभर के कांग्रेसियों में भारी उत्साह है। जन संवाद यात्रा के दौरान जसपुर विधायक आदेश चौहान, कांग्रेस के दिग्गज नेता विधायक प्रीतम सिंह भी मौजूद रहेंगे। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव शिवम शर्मा ने बताया कि यात्रा की शुरूआत मंडी समिति, काशीपुर से होगी। यहां से यात्रा रामनगर की ओर प्रस्थान करेगी। रामनगर से कालाढूंगी जाएगी और उसके बाद हल्द्वानी में यात्रा का विधिवत समापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जन संवाद यात्रा का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर किसानों, व्यापारियों और आम जनता की समस्याओं को समझना है। साथ ही वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ जनमानस की आवाज को बुलंद करना है। यात्रा के समापन के दौरान हरीश रावत किसानों और स्थानीय मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति पर भी बात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *