काशीपुर। काशीपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम बघेलेवाला में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 37 शिकायतें पंजीकृत की गईं, जिनमें से 21 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजा गया है। सोमवार को राउप्रावि बघेलेवाला में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और महापौर दीपक बाली, आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष विनय रुहेला, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा समेत विभागीय अधिकारियों ने शिकायतें सुनीं। जिला स्तर की शिकायतें परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी ने सुनीं और उनका निराकरण किया। खंड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडे ने बताया कि शिविर के दौरान मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, 490 श्रम किट वितरित की गईं और 130 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में आई 37 शिकायतों में से 21 समस्याओं का मौके पर समाधान कर दिया गया। कार्यक्रम में दर्जाधारी सीमा चौहान, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सृष्टि बंसल आहूजा, मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, पार्षद विजय कुमार, ग्राम प्रधान बघेलेवाला विनय सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य इंदू मेहर आदि मुख्यतः उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
