काशीपुर। साइबर जागरूकता अभियान के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस द्वारा हेमपुर स्माइल हिम्मतपुर और चौकी पैगा क्षेत्रांतर्गत ग्रामों के ग्रामीणों को cyber Bullying, online Gaming, Social Media Safety एवं Privacy Awareness के बारे में जागरूक किया गया। वृहस्पतिवार को कोतवाली आईटीआई पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस टीम ने हेमपुर स्माइल, हिम्मतपुर और चौकी पैगा क्षेत्र के ग्रामीणों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सचेत किया।
इस अभियान के दौरान पुलिस ने
Cyber Bullying : इंटरनेट पर होने वाले मानसिक उत्पीड़न और उससे बचने के तरीके बताए। Online Gaming : ऑनलाइन गेमिंग के नुकसान, वित्तीय धोखाधड़ी और इसकी लत से बचाव संबंधी जानकारी दी।
Social Media Safety : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग और अनजान लोगों से दूरी बनाने पर जोर दिया। Privacy Awareness : अपनी निजी जानकारी, फोटो और पासवर्ड को सुरक्षित रखने के उपायों से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
