काशीपुर। भगवान वाल्मीकि जयंती (करुणा उत्सव) के अवसर पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज, (भावाधस-भीम) द्वारा रविवार, 18 अक्टूबर को धर्म गुरु वीरेश भीम अनार्य के सनिध्य में वाल्मीकि जागृति सम्मेलन चंदन पैलेस लक्सर हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा। इस संदर्भ में एक बैठक भावाधस-भीम संगठन धर्म रत्न स्व. वीर हरिशचन्द्र टांक के मौहल्ला महेशपुरा वाल्मिकी कॉलोनी स्थित आवास पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जय किशन वाल्मीकि तथा संचालन सोहनलाल ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस-भीम) संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील वैध ने बताया की भगवान वाल्मीकि जयंती (करुणा- पर्व) के शुभ अवसर पर देश व प्रदेश के हर जिले व शहर में भगवान वाल्मीकि जयंती (करुणा उत्सव) बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है । जिले व शहरों में बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में “वाल्मीकि जागृति सम्मेलन का आयोजन “लक्सर हरिद्वार में रविवार, 18 अक्टूबर को किया जाना सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होकर धर्म लाभ उठाएं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
