काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने रामनगर रोड स्थित अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त 3 लाख 15 हजार रुपये के 12 चेक वितरित किए। इनमें बेटियों की शादी, अग्निकांड से हुए नुकसान और परिवार के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता दी गई। शुक्रवार को विधायक ने ग्राम गिन्नीखेड़ा निवासी सुमन पत्नी स्व. नरेंद्र और काशीपुर के मोहल्ला कटरामलियान निवासी भावना पत्नी अजय कुमार को बेटी की शादी के लिए 25-25 हजार रुपये के चेक दिए। खड़कपुर देवीपुरा निवासी रमेश सिंह पुत्र इतवारी सिंह को 50 हजार और मोहल्ला कानूनगोयान निवासी बबीता पत्नी सोनू को अग्निकांड से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 15 हजार रुपये दिए गए।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
