October 17, 2026
IMG-20261017-WA0198

काशीपुर। सार्वजनिक श्री दुर्गा उत्सव समिति द्वारा पंडित दीन दयाल पार्क, आवास विकास में आयोजित 54वें माँ दुर्गा पूजा उत्सव का शुभारंभ बीती रात्रि मुख्य अतिथि सूर्या रोशनी लिमिटेड के यूनिट हेड शुभम चमोली द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संजय राय, उपाध्यक्ष मानवेंद्र दास, संदीप बनर्जी आदि ने मुख्य अतिथि शुभम चमोली, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा, पार्षद पुष्कर बिष्ट, पार्षद मनोज जग्गा, पूर्व पार्षद राजकुमार सेठी आदि का बुके देकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि काशीपुर में मां दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत वर्ष 1972 में रेलवे के मेडिकल ऑफिसर डॉ. एनबी शाह द्वारा, अध्यक्ष संजय राय के परिवार व अन्य सहयोगियों के सहयोग से रेलवे स्टेशन परिसर में की गई थी। उसके बाद यह आयोजन रेलवे मॉल गोदाम परिसर, शुगर फैक्ट्री परिसर, टांडा उज्जैन बाबा गार्डन होते हुए अब पिछले कुछ वर्षों से आवास विकास के पंडित दीन दयाल पार्क में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मंजू शर्मा, सीएस घोषाल, विजय पानी, दूध कुमार दास, श्रीमती अर्पणा दास, संजीव राय, मृणाल घोष समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *