काशीपुर। किसान विकास क्लब की मासिक बैठक बुधवार, 21 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11:30 बजे मुरादाबाद रोड स्थित अनाज मंडी के गेस्ट हाउस में होगी। बैठक में किसानों की धान की सरकारी तौल से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की जाएगी, ताकि उन्हें धान तौल कराने में परेशानी का सामना न करना पड़े। क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने अधिक से अधिक किसानों से बैठक में शामिल होने का आह्वान किया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
