October 21, 2026
Screenshot_2026-10-21-17-03-16-15

काशीपुर। सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हंगामा व अभद्रता करने वाले दो युवकों को आईटीआई कोतवाली पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार देर रात आईटीआई कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बाजपुर रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास नशे में धुत्त कुछ युवक आपस में मारपीट कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने के आरोप में दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम संदीप सिंह निवासी ग्राम भटपुरी बरहैनी, थाना बाजपुर और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी ग्राम बन्नाखेड़ा, थाना बाजपुर बताया। पुलिस ने दोनों पर बीएनएसएस की धारा 170 के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल जीवन चंद पाण्डे व हरीश राम थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *