काशीपुर। नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद और आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद आगामी 3 नवंबर को काशीपुर पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरु कर दी है, वहीं प्रशासन भी सतर्क हो गया है। इस संदर्भ में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में एसडीएम अभय प्रताप सिंह से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने बताया कि सांसद चंद्रशेखर आजाद का कार्यक्रम तय कर लिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सबसे पहले अनाज मंडी गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे, जिसके बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इस दौरे को लेकर भीम आर्मी और पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम, जिला अध्यक्ष शाहनवाज अहमद, महानगर अध्यक्ष एमए राहुल, जिला प्रभारी अमन पाल, मदन नेगी, ठाकुर सिंह और मोहित जाटव आदि मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
