November 5, 2026
Screenshot_2026-02-22-11-40-45-13

काशीपुर। विद्युत विभाग के जेई, एसडीओ व लाईनमैन के खिलाफ दायर निगरानी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, काशीपुर द्वारा खारिज कर दी गई। बल्देव सिंह, निवासी गंगापुर गुंसाई, तहसील काशीपुर, जिला उधमसिंहनगर के द्वारा द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, काशीपुर के यहां निगरानी दायर कर कहा गया कि विद्युत विभाग के जेई सुमित, एस.डी.ओ. पंकज कुमार व लाईनमैन राजकुमार और रामलाल ने उसके साथ मारपीट की, तथा एक झूठा मुकदमा बिजली चोरी का दर्ज कराया और 1,83,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। इन अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। विद्युत विभाग की ओर से विद्वान अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल ने बहस कर कहा कि यह लोग अधिकारी व कर्मचारी हैं एवं अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर रहे हैं। इनके खिलाफ निगरानी निरस्त की जाये। अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल की बहस से संतुष्ट होकर द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, काशीपुर द्वारा बल्देव सिंह की निगरानी खारिज की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *