रुद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने शुक्रवार को जिला योजना की समीक्षा बैठक लेते हुए धीमी प्रगति वाले विभागों को कार्यो में तेजी लाने के साथ ही जनपद स्तर से अवमुक्त धनराशि को शत-प्रतिशत व्यय करने के निर्देश दिए। विकास भवन सभागार में जिला योजना की समीक्षा बैठक लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों को गुणवता, पारदर्शिता व समयबद्धता के साथ पूरा करें। उन्होंने कहा कि जितने भी निर्माण कार्य चालू है, उनके पहले और बाद की फोटो के साथ ही कार्य प्रगति की रिपोर्ट भी उपलब्ध कराएं। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में संचालित 18 राजकीय विद्यालयों में दिव्यांग छात्राओं को प्रथम चरण में दी जा रही सुविधाओं को जिला समाज कल्याण अधिकारी मॉनिटरिंग करें।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस के गोस्वामी, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफ़िल जमील, जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
