काशीपुर। काशीपुर के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति द्वारा काशीपुर को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि समस्त काशीपुरवासियों के लिए गर्व का क्षण है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले काशीपुर नगर निगम महापौर दीपक बाली का अभिनंदन करने तथा इस ऐतिहासिक उपलब्धि को नगरवासियों के साथ उत्सव के रूप में मनाने हेतु काशीपुर गौरव अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है। जानकारी देते हुए काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) के अध्यक्ष राजीव घई ने
बताया कि उक्त समारोह बुधवार, 18 नवंबर को सायं 4 बजे योगेन्द्र वाटिका, तुलाराम राजाराम स्थल, केडीएफ पार्क, द्रोणासागर, काशीपुर में काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) एवं रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने समस्त संभ्रांत जनों से अनुरोध किया है कि इस समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर आयोजन की शोभा बढ़ाएं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
