April 23, 2026
मानव गरिमा ब्यूरो

काशीपुर। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन का दीपा चौहान को निर्विरोध नगर अध्यक्ष चुना गया। कुंडेश्वरी रोड स्थित एक रिसार्ट में सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी प्रमोद कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में चुनाव प्रकिया हुई। दीपा चौहान ने नगर अध्यक्ष के लिए अपना नाम प्रस्तुत किया। किसी अन्य का नाम नहीं आने पर दीपा को निर्विरोध फेडरेशन की नगर अध्यक्ष घोषित किया गया। इस दौरान सार्थक अग्रवाल, माजिद अली, अशोक नेहरू, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *