April 24, 2026
मानव गरिमा ब्यूरो

मुरादाबाद। पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें हिस्ट्रीशीटर गोली लगने से जख्मी हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।
कटघर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर रोड पर आज सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली से एक हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया। हिस्ट्रीशीटर बंटी सैनी बलदेवपुर का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि पीछा करने पर बदमाश ने गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी घायल हुआ है। हिस्ट्रशीटर के कब्जे से पुलिस ने तमंचा बरामद कर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *