April 23, 2026
मानव गरिमा ब्यूरो

नैनीताल। भीमताल के पास सातताल के गधेरे में सिक्योरिटी गार्ड का शव संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव के गधेरे में पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने भीमताल पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया। तिरछाखेत के ग्राम प्रधान विनोद कुमार के मुताबिक महेश नाथ गोस्वामी (45) पुत्र तुला नाथ गोस्वामी रविवार देर सायं घर से सातताल वाईएमसीए ड्यूटी के लिए निकले थे। महेश वाईएमसीए में सिक्योरिटी गार्ड थे। सोमवार सुबह उनका शव सातताल स्थित गधेरे में पड़ा मिला। प्रधान ने बताया कि शव को देखकर लग रहा है की ड्यूटी को आते समय महेश गधेरे के पास गिर गए होंगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *