April 23, 2026

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यों का निरीक्षण किया और एडीजी स्तर के अधिकारियों से केसों की प्रगति के बारे पूछा। बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से सचिवालय की ओर निकले मुख्यमंत्री अचानक से पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। मुख्यमंत्री के अचानक मुख्यालय पहुंचने पर अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक के होश उड़ गए। मुख्यमंत्री ने मुख्यालय पंहुचकर सभी कार्यालयों व अनुभागों का औचक निरीक्षण किया और वहां की कार्यप्रणाली का जायजा भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *