October 22, 2026

      काशीपुर। प्रतिष्ठित युवा व्यापारी आशीष अरोरा बॉबी को उत्तरांचल पंजाबी महासभा का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष बनते ही आशीष अरोरा बॉबी को बधाईयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है‌। आशीष अरोरा बॉबी ने कहा है कि वे पूरी कार्यकारिणी के साथ पंजाबी समाज के हित में कार्य करने को प्रतिबद्ध रहेंगे।                       उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई की संस्तुति पर महासभा काशीपुर के जिला अध्यक्ष परवीन सेठी द्वारा काशीपुर महानगर इकाई की घोषणा शनिवार दोपहर यहां पायते वाली रामलीला मैदान के सामने स्थित स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करते हुए प्रतिष्ठित युवा व्यापारी आशीष अरोरा बॉबी को उत्तरांचल पंजाबी महासभा का काशीपुर महानगर अध्यक्ष, जबकि डॉ. सतीश अरोरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ललित अरोरा, संजीव अरोरा व नीरज छाबड़ा को उपाध्यक्ष, मोहन दासवानी को महामंत्री, प्रीत ढींगरा को कोषाध्यक्ष, प्रिंस अरोरा एडवोकेट व तिजेन्दर पाल सिंह को सचिव, रवि छाबड़ा को उप सचिव, दीपक ठुकराल को मीडिया प्रभारी, मनोज पोपली को संगठन मंत्री बनाया है।     इस दौरान उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने मीडिया को बताया कि जिस परिवार में पिता की मृत्यु हो गई है, उस परिवार में यदि उनकी कोई पुत्री है तो पंजाबी समाज उसकी शादी में 11 हजार रुपये की मदद देगा। कहा कि, आगामी माह लोहड़ी का त्यौहार है जिसे उत्साह पूर्वक मनाने की तैयारी की जा रही है।                    इस मौके पर दिलप्रीत सिंह सेठी, राजीव परनामी, खैराती लाल अरोरा, गुरविन्दर सिंह चंडोक, मनीष सपरा आदि पंजाबी समाज के बंधुवर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *