April 23, 2026

बिजनौर/नजीबाबाद। काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है। 86 प्रतिशत फोरलेन का निर्माण हो चुका है। निर्माण कंपनी को 21 मार्च तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। उधर, नजीबाबाद बाईपास का कार्य भी मार्च तक पूरा कर यातायात सुचारू कर दिया जाएगा। करीब 2200 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन के निर्माण कार्य ने नजीबाबाद क्षेत्र में तेजी पकड़ी है। चिड़ियापुर क्षेत्र में फोरलेन का निर्माण कार्य जोरों पर है। एनएचएआई ने निर्माण कंपनी को 21 मार्च तक फोरलेन निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। फोरलेन निर्माण कार्य पूरा होने से राहगीरों की आवागमन संबंधी परेशानियां दूर हो जाएंगी। एनएचएआई के वरिष्ठ अभियंता विनोद उनियाल ने बताया कि काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन पर वन्य जीव गलियारों के निर्माण ने तेजी पकड़ ली है। वन्य जीव गलियारों का करीब 46 फीसदी निर्माण हो चुका है। 21 मार्च तक वन्य जीव गलियारों का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।दरअसल, वन इलाके में हाथी और अन्य जीवों की आवाजाही के लिए फोरलेन हाईवे पर सात अंडरपास बनाए जाने हैं, जिनमें चार एलिफेंट अंडरपास हैं। शुरुआती प्रोजेक्ट में वन्य जीवों के लिए अंडरपास का प्रावधान नहीं था। बाद में हाथियों और अन्य छोटे जीवों के लिए अंडर पास बनाने का प्रस्ताव तैयार हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *