June 14, 2025

काशीपुर। कहते हैं कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो वक्त और हालात भी आड़े नहीं आ सकते। ऐसा ही कुछ देखने को मिला वार्ड-17 आवास विकास मध्य के पूर्व पार्षद राजकुमार सेठी उर्फ राजू सेठी के रूप में।                                    कई वर्षों से वार्डवासियों की सेवा करते आ रहे राजू सेठी इस बार भी सेवाभाव के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरे लेकिन जनादेश उनके पक्ष में नहीं आया। इसके बावजूद राजू सेठी ने अपने कदम पीछे नहीं किये। जनादेश को स्वीकार कर वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम पहुंचे। सार्वजनिक ध्वजारोहण के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए और यहां उपस्थित जनों का अभिवादन करते हुए नवनिर्वाचित मेयर दीपक बाली को विजयश्री प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दीं।                                                      निगम सभागार में आयोजित समारोह के दौरान राजू सेठी ने केक काटकर श्री बाली को जन्मदिन की बधाई भी दी। साथ ही अपने वार्ड में विकास की अविरल धारा अनवरत जारी रखने का आग्रह किया। राजू सेठी की विकासपरक सोच की सभी ने सराहना की।                                          राजू सेठी ने कहा कि वे अपने वार्ड के विकास एवं वार्ड वासियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *