October 22, 2026

काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभाग में 10 फरवरी से चल रहीं विभागीय परिषद की प्रतियोगिताओं का समापन हो गया है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.सुमिता श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में एमए द्वितीय सेमेस्टर की करूणा जोशी, द्वितीय स्थान बीए द्वितीय सेमेस्टर की अनीता कौर और तृतीय स्थान पर बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के विनायक जोशी ने बाजी मारी है। सांत्वना पुरस्कार बीए द्वितीय सेमेस्टर की तान्या को मिला। निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीए चतुर्थ सेमेस्टर के अनिरुद्ध जोशी, द्वितीय स्थान पर अनीता कौर, तृतीय स्थान पर बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के विनायक जोशी रहे। सांत्वना पुरस्कार अरुणा जोशी रही। मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम विनायक जोशी, बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर, एमए द्वितीय सेमेस्टर की करूणा जोशी द्वितीय रही, तृतीय स्थान तान्या ने प्राप्त किया। जहां सांत्वना पुरस्कार सलोनी को मिला। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनिरुद्ध जोशी बीए चतुर्थ सेमेस्टर, द्वितीय स्थान विनायक जोशी, तृतीय स्थान पर मयंक रहे तथा सांत्वना पुरस्कार सलोनी को दिया गया। प्रतियोगिताओं के परिणाम निर्णायक मण्डल में प्रो.जानकी सुयाल, प्रो.मीना शर्मा, डॉ.रूपा आर्या ने घोषित किये। यहां विभागाध्यक्ष डॉ.रजनी शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। यहां डॉ. भगवती नेगी, डॉ. ममता नेगी, महेन्द्र बाल्मीकि, सुखविन्दर सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *