काशीपुर। कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवी जितेंद्र सरस्वती ने महाशिवरात्रि पर्व के अवसर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आयोजित धार्मिक आयोजन/भंडारों में सहभागिता निभाने के साथ ही फल वितरण कर शिवभक्त कांवरियों की सेवा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि हमें आत्मशुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा, और मोक्ष की प्राप्ति का संदेश देती है। यह पर्व भगवान शिव को समर्पित है और इसे बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।
महाशिवरात्रि एक अवसर और संभावना है, जब आप स्वयं को, हर मनुष्य के भीतर बसी असीम रिक्तता के अनुभव से जोड़ सकते हैं, जो कि सारे सृजन का स्त्रोत है। एक ओर शिव संहारक कहलाते हैं और दूसरी ओर वे सबसे अधिक करुणामयी भी हैं। वे बहुत ही उदार दाता हैं। यौगिक गाथाओं में वे, अनेक स्थानों पर महाकरुणामयी के रूप में सामने आते हैं।
श्री सरस्वती ने क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
