March 6, 2026
IMG_20250731_131237

रुद्रपुर (सू. वि.)। शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस को जनपद में बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। मेयर विकास शर्मा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, डॉ. बलवीर सिंह कलेक्ट्रेट परिवार ने जिला कार्यालय में शहीद ऊधम सिंह के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शहीदों को नमन किया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात जिलाधिकारी ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह के साथ ही देश के वीर शहीदों की कुर्बानी, बलिदान को कभी भी भुला नहीं सकते, जिनकी कुर्बानी और त्याग के कारण हम सभी नागरिक स्वतंत्र भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, युवाओं को शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए देश और समाज को मजबूत बनाने का काम करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *