जसपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं जसपुर विधानसभा की नवनियुक्त प्रभारी डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय ने आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित राहुल गांधी जी की “वोट बचाओ देश बचाओ” रैली हेतु कार्यकर्ताओं की अहम बैठक ली। जसपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र गहलोत जी के आवास पर आयोजित इस बैठक में सर्वप्रथम सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा डॉ दीपिका का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दी गई है इस हेतु आप सभी वरिष्ठ जनों का सहयोग की मुझे आवश्यकता है उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से चुनाव नजदीक आने पर संगठन को मजबूती से कमर कसने और अभी से जुट जाने पर जोर दिया।उन्होंने सभी आनुषंगिक संगठनों को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए भी सभी से निवेदन किया उन्होंने कहा कि जसपुर विधानसभा प्रदेश की सबसे मजबूत विधानसभाओं में से एक है जिसमें लगातार कांग्रेस विजय पताका फैला रही है उन्होंने माननीय विधायक आदेश चौहान जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह लगातार पार्टी संगठन और जनता के बीच सक्रिय रहकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान कर रहे हैं ।
इस अवसर पर डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित “वोट बचाओ देश बचाओ” महारैली के संबंध में कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया और अधिक से अधिक संख्या में जसपुर विधानसभा से दिल्ली चलने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा ने पूरे देश में जो भय का माहौल बनाया हुआ है उसके लिए हम सब के नेता राहुल गांधी जी लगातार सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं और हम सभी को उनका साथ देकर भाजपा को इस देश से उखाड़ना है उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव हेतु भी सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जसपुर में हमारी जीत तो तय है ही साथ ही प्रदेश के अंदर हमें अपनी सरकार लानी है। सभी कार्यकर्ताओं ने तन मन धन से इस कार्य में जुटने एवं माननीय विधायक आदेश चौहान जी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बसों कारों द्वारा आगामी 1 नवंबर को रैली में पहुंचने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं विधायक प्रतिनिधि सुभाष शर्मा प्रदेश, सचिव वरुण चौधरी, जसपुर नगर अध्यक्ष, मोहम्मद नाजिम, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र गहलोत, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र चौहान, रविंद्र शर्मा, धर्मेंद्र कुमार सर्वेश चौहान, मुजाहिद प्रधान, योगेंद्र जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष इख्तियार, शेर अली प्रधान, मतलूब हुसैन, हिमांशु नंबरदार, राजीव चौहान, क्रय विक्रय समिति के चेयरमैन अमरजीत सिंह, श्रीमती पवनदीप भुल्लर, अभिषेक चौहान, राहुल चौहान, विकल्प गुड़िया व यथार्थ आत्रेय सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित “वोट बचाओ देश बचाओ” महारैली के संबंध में कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया और अधिक से अधिक संख्या में जसपुर विधानसभा से दिल्ली चलने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा ने पूरे देश में जो भय का माहौल बनाया हुआ है उसके लिए हम सब के नेता राहुल गांधी जी लगातार सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं और हम सभी को उनका साथ देकर भाजपा को इस देश से उखाड़ना है उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव हेतु भी सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जसपुर में हमारी जीत तो तय है ही साथ ही प्रदेश के अंदर हमें अपनी सरकार लानी है। सभी कार्यकर्ताओं ने तन मन धन से इस कार्य में जुटने एवं माननीय विधायक आदेश चौहान जी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बसों कारों द्वारा आगामी 1 नवंबर को रैली में पहुंचने का निर्णय लिया।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं विधायक प्रतिनिधि सुभाष शर्मा प्रदेश, सचिव वरुण चौधरी, जसपुर नगर अध्यक्ष, मोहम्मद नाजिम, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र गहलोत, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र चौहान, रविंद्र शर्मा, धर्मेंद्र कुमार सर्वेश चौहान, मुजाहिद प्रधान, योगेंद्र जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष इख्तियार, शेर अली प्रधान, मतलूब हुसैन, हिमांशु नंबरदार, राजीव चौहान, क्रय विक्रय समिति के चेयरमैन अमरजीत सिंह, श्रीमती पवनदीप भुल्लर, अभिषेक चौहान, राहुल चौहान, विकल्प गुड़िया व यथार्थ आत्रेय सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
