काशीपुर। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह समिति एवं वाल्मीकि शोभायात्रा समिति द्वारा उत्तराखंड रत्न से सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। श्री मिश्रा के अस्वस्थ होने के कारण उनके पुत्र देवांग मिश्रा एडवोकेट को वाल्मीकि समाज द्वारा पगड़ी पहनाकर उक्त सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान मिलने से अभिभूत वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि सनातन संस्कृति के पितामह सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि ने विश्व को धार्मिक एकता की नई रोशनी दी। उन्होंने कहा कि आगामी 30 अक्टूबर को निकलने वाली भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा का वे बैंडबाजे के साथ स्वागत करेंगे। वहीं, सम्मान प्राप्त करते हुए देवांग मिश्रा एडवोकेट ने कहा कि मैं भगवान वाल्मीकि के चरणों को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ लेता हूं। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अजय बन्नू, महामंत्री विक्की सौदा, कोषाध्यक्ष हरकेश चौधरी, उपाध्यक्ष विनय चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार, राहुल पार्छे, अक्षय राही, संजीव कुमार एडवोकेट, अजीत कुमार एडवोकेट, अर्पित सौदा एडवोकेट, सरपंच दीपि रत्नाकर ,विनोद सूद, अशोक पुजारी सहित सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
