जसपुर। सौतेले नाना पर नाबालिग नातिन के साथ लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामले का खुलासा किशोरी द्वारा बच्ची को जन्म देने के बाद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके बड़े भाई की पत्नी अपने बच्चों को छोड़कर चली गई थी। पांच वर्ष पहले उसके भाई ने जसपुर के एक मोहल्ला निवासी युवती से दूसरी शादी कर ली और जसपुर में ही किराए के मकान में रहने लगा। उसकी 15 वर्षीय बेटी उसके साथ रहती थी। सौतेली नानी की तबीयत खराब रहने के कारण उसका सौतेला नाना किशोरी को अपने घर ले गया। आरोप है कि उसने डरा-धमकाकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाए। बीती 9 अगस्त को किशोरी ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। बताते हैं कि लगातार संबंध बनाने के बाद किशोरी गर्भवती हो गई। चार-पांच दिन पहले उसने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसे आरोपी सौतेले नाना ने किसी को गोद दे दिया। साथ ही किसी को बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी कोतवाल जावेद मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
