March 6, 2026
Screenshot_2025-08-13-20-42-45-09

बाजपुर। उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा भाजपा तानाशाही का रवैया अपनाए हुए है। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को प्रभावित करने के लिए हमारे प्रत्याशी के पति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा करा रही है। पुराने नेता हरमिंदर लाडी के खिलाफ केस दर्ज हो रहा है। इतना ही नहीं बीडीसी को डराया-धमकाया जा रहा है। इसमें जिले के कुछ सीनियर अफसर भी शामिल हैं। इनका काला चिट्ठा हमारे पास मौजूद है। बुधवार को बयान जारी कर यशपाल आर्य ने कहा कि मैं अधिकारियों से कहना चाहता हूं हम फेयर इलेक्शन की मांग कर रहे हैं। सभी जानते हैं कि बाजपुर में कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से जीत रही है। उसके बावजूद भाजपा सरकार के इशारे पर पूरा पुलिस प्रशासन लामबंद हो चुका है। यशपाल ने कहा कि मैं उन अधिकारियों से कहना चाहता हूं कि हरकतों से बाज आएं। ऐसे अधिकारियों की फेहरिस्त हमारे पास है। ये परिवर्तन का दौर है और पूरे प्रदेश में कांग्रेस को जनादेश मिला है। भाजपा को जनता ने नकार दिया है। कहा कि 2027 में कांग्रेस की सरकार बन रही है। उन्होंने चुने हुए बीडीसी से कहा है कि निडर होकर वोट करें मताधिकार का प्रयोग करें किसी के दबाव में आने की जरूरत नहीं है। पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ है और यशपाल आर्य उनके साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *