जसपुर। नेक्टाफ्रेश एग्रो फूड्स फैक्ट्री प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। फैक्ट्री के प्रबंध निदेशक (एमडी) राकेश सिंह ने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर राकेश सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि हमें यह आजादी असंख्य महावीरों के बलिदान और त्याग के परिणामस्वरूप मिली है, जिनके संघर्ष और साहस को हमें हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों में देशभक्ति की भावना जागृत की। कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित किया गया और एकता एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर फैक्ट्री के मैनेजर नकुल चौहान, जितेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र चौहान, हर्षित चौहान, रवि चौहान, यशपाल सिंह चौहान, इकरार अली, अमित त्यागी, सागर बिश्नोई, कार्तिक चौहान, गोपेश, प्रमोद कुमार, मेहताब अली , विशाल कुमार, अश्विनी कुमार, धर्मेन्द्र सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-