रामपुर। मसवासी क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब पड़ोस के गांव का युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा और उसे परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। परिजनों ने युवक को घर में बंद कर उसकी जमकर पिटाई की। घटना की खबर फैलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया। युवक का पड़ोस के गांव की दूसरे समुदाय की युवती से लंबे समय से प्रेमप्रसंग चल रहा था। सुबह युवक मिलने उसके घर पहुंच गया। इस दौरान परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। गुस्से से भरे परिजनों ने युवक को पकड़कर घर में बंद कर दिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। सूचना पाकर प्रेमी युवक का साथी मौके पर पहुंचा और उसे छुड़ाने का प्रयास किया। आरोप है कि प्रेमिका के परिजनों ने साथी युवक की भी जमकर पिटाई कर दी। मामला दो अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर चौकी ले आई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग भी चौकी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
