काशीपुर। मोहल्ला अल्ली खां में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने 5 नए चेहरों को चिह्नित किया है। कुल मिलाकर अब तक पुलिस 12 उपद्रवियों की पहचान कर चुकी है। वहीं पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को कई जगह दबिश दी है। रविवार की रात को मोहल्ला अल्ली खां में बिना अनुमति के निकल रहे जुलूस के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में तीन नामजद समेत 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी व वीडियो फुटेज के आधार पर 7 उपद्रवियों की शिनाख्त की थी। इस मामले में पुलिस ने सपा नेता नदीम अख्तर समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अब सीसीटीवी व अन्य वीडियो के आधार पर पांच नए उपद्रवियों को चिह्नित किया है, जिनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
