March 6, 2026
Screenshot_2025-12-19-11-08-14-91

नई दिल्ली। देश के बड़े हिस्से में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जहां दिन में गलन और सुबह-शाम कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है, वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और शीतलहर से ठंड और तेज हो गई है। उत्तराखंड में ठंड बढ़ने के साथ ही लोग अलाव तापते हुए दिख रहे हैं। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है। उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में सुबह और रात के समय कोहरा छाया हुआ है। कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी ठंड का अहसास बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में बहुत बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन कोहरे और गलन का असर बना रह सकता है। दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरा व ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। उत्तराखंड में कल 20 दिसंबर से बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है और कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की जाएगी। आईएमडी के मुताबिक, चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। दिन में सर्द हवाएं बहेंगी और शाम होती ही पहाड़ियों को कोहरा अपनी गिरफ्त में लेगा, जिससे दृश्यता में काफी कमी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *