हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र स्थित बच्चीनगर में संदिग्ध हालात में दो सगे भाईयों की लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। छोटे भाई की लाश घर के बाहर और बड़े की घर के भीतर मिली है। दोनों भाईयों की एक साथ मौत की सनसनीखेज घटना की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटनास्थल के पास से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ अमित कुमार सैनी ने का कहना है कि लामाचौड़ के बच्चीनगर नंबर-1 निवासी 45 वर्षीय मनोज आर्या और 35 वर्षीय सुनील आर्या पुत्र पूरन आर्या पेशे से मजदूर थे। सोमवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ था। लेकिन सुबह दोनों बेहोशी की हालत में मिले। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। दोनों मृत घोषित किए गए। घटना के वक्त घर में सगे भाईयों की मानसिक रूप से बीमार मां और एक 12 साल की बेटी मौजूद थी। मृतक मनोज शादीशुदा था। उसकी आठ साल पहले शादी हो चुकी थी। लेकिन तीन चार साल पहले उसकी पत्नी दो बच्चों को लेकर घर छोड़कर चली गई थी। जबकि सबसे बड़ी बेटी को यहीं छोड़ गई।सीओ का कहना है कि दोनों भाई खूब नशा करते थे। प्रथमदृष्टया मौत की वजह संदिग्ध है। हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
