लक्सर। काशीपुर के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर विनय यादव गोलीकांड का 24 घंटे में खुलासा कर दिया। एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल के नेतृत्व एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित की गई अलग-अलग पुलिस टीम द्वारा सन्नी यादव उर्फ शेरा पुत्र कमल सिंह निवासी गुलजारपुर, थाना काशीपुर और अजय पुत्र कुंवर सैन निवासी खरमासा कॉलोनी, काशीपुर को थाना खानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकंदरपुर के जंगलों से, बिजनौर हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपी पूर्व में काशीपुर में हुई डकैती के मामले में जेल जा चुके हैं। ज्ञात हो कि बीते बुधवार को लक्सर क्षेत्र में मुलजिम पेशी के दौरान हथियारबंद दो बदमाशों द्वारा पुलिस वाहन पर गोली चलाते हुए मुलजिम विनय त्यागी को गोली मारी गई थी। बताया जा रहा है कि पैसे मांगने पर विनय त्यागी लगातार सन्नी यादव को जान से मरवाने की धमकी दे रहा था। जिस पर सनी काफी समय से विनय त्यागी की लगातार रेकी कर रहा था। उसे जानकारी मिली कि विनय त्यागी रुड़की जेल में बंद है और 24 दिसंबर को लक्सर न्यायालय में पेशी पर लाया जाएगा। इसी जानकारी के आधार पर सन्नी ने अपने साथी अजय के साथ मिलकर बदले की नीयत से घटना को अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद किए गए। दोनों अभियुक्तों से पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं उसके संबंध में जानकारी प्राप्त कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
