काशीपुर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने किसान सुखवंत सिंह के परिजनों से दूरभाष पर बातचीत कर इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद श्री भट्ट ने किसान सुखवंत के पिता से बात करते हुए परिजनों से धैर्य और साहस बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस दुखद घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। श्री भट्ट ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कुमाऊं आयुक्त द्वारा मजिस्ट्रियल जांच की जा रही है, वहीं पुलिस महकमे की ओर से आईजी कुमाऊं को भी प्रकरण की विस्तृत जांच सौंपी गई है। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस पूरे मामले को लेकर अत्यंत गंभीर हैं। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
