देहरादून। ऊधम सिंह नगर में किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या कांड में सस्पेंड हुए तत्कालीन आईटीआई थाने के एसओ कुंदन सिंह रौतेला की वार्षिक गोपनीय आख्या (एसीआर) सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस विभाग के गोपनीय दस्तावेज के सार्वजनिक होने को डीजीपी दीपम सेठ ने बेहद गंभीरता से लिया है। डीजीपी ने एसीआर लीक की जांच का जिम्मा अब एसटीएफ को सौंप दिया है। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की गोपनीय आख्या का सोशल मीडिया जैसे सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होना एक संवेदनशील और गंभीर मुद्दा है। एसीआर एक गोपनीय डिजिटल दस्तावेज होता है, जिसे सुरक्षित आईटी और डिजिटल प्रणाली के माध्यम से केवल अधिकृत अधिकारी ही एक्सेस कर सकते हैं। ऐसे में किस अधिकारी ने इसे लीक किया, उसकी जांच की जाएगी। बता दें कि इस एसीआर के लीक होने से पुलिस विभाग को भी बड़ी किरकिरी झेलनी पड़ी। जो दरोगा घटना से करीब एक वर्ष पहले बागेश्वर जिले में तैनाती के वक्त थानाध्यक्ष बनाए जाने लायक नहीं था, उसे ऊधम सिंह नगर जिले में थाने का चार्ज दिया गया था।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
