देहरादून। भाजपा विधायक अरविंद पांडे समेत कई नेताओं की बयानबाजी से संगठन लगातार असहज हो रहा है। ऐसे में पार्टी फोरम से इतर बयानबाजी पर रोक लगाई गई है। साथ ही इसकी अनदेखी करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि तत्काल प्रभाव से पार्टी के सभी नेताओं की बयानबाजी पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में सभी को अवगत भी करा दिया गया है। इसके बाद अगर किसी ने बयानबाजी की तो उसके खिलाफ संगठन कार्रवाई करेगा। भट्ट ने कहा कि हाल फिलहाल में विधायक अरविंद पांडे के बयानों को लेकर उनसे बातचीत की गई है। वह सरकार का अंग हैं। उन्हें कहा गया है कि वे अपनी बात पार्टी फोरम या मुख्यमंत्री के समक्ष रखें।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
