March 19, 2026
Screenshot_2026-03-19-20-23-40-71

बाजपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को नौकरी दिलाने के बहाने होटल में बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी युवक पर केस दर्ज किया है। बन्नाखेड़ा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब ढाई वर्ष पूर्व उसकी बहन एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई करती थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव गोरु निवासी दीप सिंह उसकी बहन का पीछा कर उसको परेशान करने लगा था। तहरीर के अनुसार, आरोपी दीप सिंह ने युवती को नौकरी लगवाने का झांसा दिया और साक्षात्कार के बहाने नगर के हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल में बुलाया। वहां आरोपी ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया और इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोप है कि वीडियो बनाने के बाद आरोपी दीप सिंह युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इसी डर का फायदा उठाकर वह काफी समय तक उसका यौन शोषण करता रहा। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने उन अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *