काशीपुर। नगर निगम महापौर दीपक बाली एवं नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट के निर्देशानुपालन में नगर निगम काशीपुर द्वारा मंगलवार 24 मार्च को निगम परिसर में प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इस शिविर में केवीआर अस्पताल काशीपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, सटीक एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, ब्लड शुगर एवं खून की जांच करने के साथ ही आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ महापौर दीपक बाली करेंगे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने समस्त पार्षदगण, अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण से अपील की है कि अपने परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनकल्याणकारी पहल को सफल बनाएं तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
