April 25, 2026
IMG_20260326_143210

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उधम सिंह नगर सहित उत्तराखंड में ग्रीष्मकालीन धान (बेमौसम धान) की खेती पर लगी रोक को हटाते हुए कहा है कि किसान पूर्व की भांति ही अपनी खेती जारी रख सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात और उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए इस बार ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर कोई पाबंदी नहीं लगाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रशासन ने पूर्व में ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर रोक लगाने का आदेश दिया था, जिसे अब वापस ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *