देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के नेता दूसरे राज्यों के चुनाव में बूथ प्रबंधन करने में जुटे हैं। इसके लिए पश्चिम बंगाल, केरल और असम में अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जल्द ही बतौर स्टार प्रचारक पश्चिम बंगाल व अन्य राज्यों के चुनाव में पहुंचने वाले हैं। केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड के बूथ प्रबंधन की कई बार सराहना कर चुका है। इस बार पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी राज्य संगठन के पदाधिकारियों को बुलावा आया है।
प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के अलावा युवा मोर्चा के 20 पदाधिकारियों को भेजा गया है। असम चुनाव में भी 15 सदस्यीय टीम भेजी गई है जबकि केरल चुनाव के लिए एक पदाधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। परिहार का कहना है कि चूंकि बूथ प्रबंधन में उत्तराखंड भाजपा को महारत हासिल है। इस हिसाब से केंद्रीय नेतृत्व प्रचार में उत्तराखंड की टीमों को उन राज्यों में भेज रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पश्चिम बंगाल, असम चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी जनसभाएं होंगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
