April 24, 2026
IMG-20260401-WA0037

काशीपुर। ‘म्यूजिक लवर्स क्लब’ द्वारा ‘सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या’ का भव्य आयोजन बाजपुर रोड स्थित महिमा रिसॉर्ट में वृहस्पतिवार, 2 अप्रैल को किया जाएगा। “एक सुरीली शाम, गीत-संगीत के नाम” विषय पर आधारित यह कार्यक्रम वृहस्पतिवार को सायं 6 बजे शुरू होगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष सौरभ शर्मा एडवोकेट ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य संगीत के माध्यम से समाज में प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में महापौर दीपक बाली, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष शायरा बानो उपस्थित रहेंगे। संगीतमय कार्यक्रमों के साथ-साथ, इस शाम विभिन्न क्षेत्रों में अपना विशेष योगदान देने वाली विभूतियों को भी सम्मानित किया जाएगा। क्लब अध्यक्ष ने बताया कि यह आयोजन संस्था की संरक्षक मंडल की श्रीमती मुक्ता सिंह, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय और शम्मी सेठी के मार्गदर्शन में होने जा रहा है। उन्होंने नगर के सभी संगीत प्रेमियों और संभ्रांत नागरिकों से सपरिवार इस सुरीली शाम का हिस्सा बनने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *