April 23, 2026
Screenshot_2026-04-01-16-13-20-45

काशीपुर। किसान विकास क्लब (उत्तराखंड) की मासिक बैठक मुरादाबाद रोड स्थित अनाज मंडी गेस्ट हाउस में क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता एवं सचिव श्वेतांशु चतुर्वेदी के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी कल्याण सिंह ने सरकार द्वारा संचालित नवीनतम जानकारी विस्तृत रूप से किसानों को दी, जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना आदि पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों से आहवान करते हुए कहा कि कोई भी किसान भाई मुझसे कभी भी कृषि संबंधी जानकारी ले सकते हैं। किसानों ने कहा कि हम हर बार वर्ग 4 व वर्ग 1 (ख) की किसानों की भूमि विनियमितिकरण की आवाज उठाते हैं, लेकिन सरकार सुन नहीं रही है। मुख्यमंत्री को कई बार इस संबंध में ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। मुख्यमंत्री से पत्र द्वारा पुनः आग्रह करते हैं कि उक्त दोनों प्रकार की भूमि को शीघ्र ही विनियमितिकरण कराने का कष्ट करें। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि कुमार सिंह, सत्यपाल सिंह आर्य, सुभाष चौधरी, संजय रावल, श्वेतांशु चतुर्वेदी, राजीव मिश्रा,अपूर्व मेहरोत्रा, संदीप चतुर्वेदी, देवी सिंह यादव, डॉ. अशोक अरोड़ा, दिलबाग सिंह, रमेश सपरा, अर्जुन सिंह, कैलाश मैठाणी, सुभाष चंद शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *