April 24, 2026
Screenshot_2026-04-04-14-29-44-74

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली की संस्तुति पर मोर्चा के काशीपुर जिलाध्यक्ष प्रशांत पंडित द्वारा कर्मठ युवा करन भारद्वाज को भाजयुमो का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति से उत्साहित करन भारद्वाज ने भाजपा एवं भाजयुमो संगठन के साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है। उल्लेखनीय है कि करन भारद्वाज बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में एक दशक तक जिम्मेदारीपूर्ण मां भारती की सेवा में समर्पित होकर उन्होंने संगठन के सभी दायित्वों को सफलतापूर्वक निभाया है एवं प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में काशीपुर से लेकर पूरे उत्तराखंड प्रदेश में वर्ग एवं प्रदेश राष्ट्रीय अधिवेशनों में निष्ठा भाव से संगठन हितार्थ कार्य किया है। करन भारद्वाज ने छात्र राजनीति में भी अपनी साख बनाई है। करन भारद्वाज ने जिला महामंत्री की ज़िम्मेदारी मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली, मोर्चा प्रदेश प्रभारी आदित्य चौहान, मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीप कोश्यारी, मुलायम सिंह रावत, काशीपुर जिला प्रभारी पुष्कर काला, मोर्चा जिला प्रभारी मोहन बिष्ट, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रशांत पंडित का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पूर्ण जिमेदारी व मनोयोग से युवाओं को साथ लेकर राष्ट्र हित में संगठन के शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरेंगे। उधर, नियुक्ति का समाचार मिलते ही जिले भर के भाजपा नेताओं ने करन भारद्वाज को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *