काशीपुर। स्कूटी-बाइक की टक्कर में गंभीर घायल हुए स्कूटी सवार की दौराने उपचार मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। खड़कपुर देवीपुरा निवासी 40 वर्षीय सतीश पुत्र श्रीराम जसपुर रोड स्थित एक पेपर मिल में नौकरी करते थे। रविवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे वह स्कूटी से ड्यूटी जा रहे थे। इसी बीच जसपुर रोड पर फैक्ट्री से पहले सामने से आ रही बाइक की स्कूटी से टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी व बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को मुरादाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात दौराने उपचार उसकी मौत हो गई।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
