काशीपुर। शांतिकुंज हरिद्वार के सौजन्य से यहां बाजपुर रोड स्थित ब्लाॅक संसाधन केंद्र (BRC) सभागार में शिक्षक गरिमा शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि डाॅक्टर सुभाष चंद्र कुशवाह , प्रभारी प्राचार्य, राधेहरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर रहे, जबकि अध्यक्षता श्रीमति गीता जायसवाल, आचार्या, राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज, काशीपुर द्वारा की गई। विशेष अतिथि के रूप में चंद्र मोहन भंडारी, पूर्व राजदूत, भारत सरकार की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। शिक्षक गरिमा शिविर में शांतिकुंज हरिद्वार के वरिष्ठ प्रतिनिधि प्रमोद भटनागर एवं सीडी थपलियाल की टीम का विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया एवं प्रश्नोत्तर काल में कुछ संशयों को दूर किया। कार्यक्रम का संचालन रुद्रपुर से यशवन्त (जिला संयोजक, भा. स. ज्ञान परीक्षा) एवं श्रीमति पुष्पा झा, सह-संयोजक (प्रांत स्तर भा. स. ज्ञान परीक्षा), कात्यायनी महिला मण्डल, काशीपुर द्वारा किया गया। डाॅ. राघव झा, व्याख्याता (संस्कृत), राजकीय राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर भी सम्मिलित रहे। राधे हरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर में संचालित रोवर्स/ रेंजर्स इकाई के सात स्वयं सेवकों ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में अपनी सेवा प्रदान की। हल्दूचौड़ शक्तिपीठ से बसन्त पाण्डे एवं जसपुर से दिग्विजय, अरुण शर्मा, श्रीमति सर्वेश रस्तोगी, श्रीमति दमयंती, रणवीर सिंह प्रधानाचार्य, अंकित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
