काशीपुर। समूचे देश और प्रदेश के साथ ही काशीपुर में भी भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी काशीराम का क्रेज बढ़ता जा रहा है। भारी संख्या में युवा इस राजनीतिक दल में शामिल होकर राष्ट्र को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। शुक्रवार सायं ग्राम फिरोजपुर में आयोजित कार्यक्रम में भी भारी संख्या में युवाओं ने पार्टी का दामन थामा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने कहा कि उत्तराखंड में लगातार दलित और मुसलमानों का शोषण किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भीम आर्मी के कार्यकर्ता जनता की आवाज बुलंद करने को जगह-जगह पहुंचकर आमजन को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करते हैं और उन्हें इसमें भारी सफलता मिलती है। महिलाएं को भी पार्टी से जोड़ा गया है। जिला अध्यक्ष प्रधान शाहनवाज अहमद के द्वारा संदीप जाटव, अमरपाल, मोहित, रोहित, राजेश व हरज्ञान आदि को आजाद समाज पार्टी में शामिल किया गया। पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए महानगर अध्यक्ष डा. एमए राहुल ने कहा कि आजाद समाज पार्टी गरीब, पिछड़े और वंचित बहुजनों की आवाज बनकर उभर रही है। इस मिशन को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्यकर्ता सम्मेलन और जनसंपर्क अभियान जगह-जगह चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में महासचिव अयाज आलम, मंडल उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप जाटव, तनवीर खान, सलीम, प्रशांत सागर, मोहित कुमार, राजीव कुमार आदि मुख्यतः उपस्थित थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
