गढ़ीनेगी। सांसद अजय भट्ट के प्रयासों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गढ़ीनेगी नगर पंचायत को दिए गए पैसे से होने वाले विकास कार्यों के शिलान्यास और पेंशन स्वीकृति पत्र बांटने के दौरान गढ़ीनेगी नगर पंचायत क्षेत्र में अजब नजारा देखने को मिला। वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन बाठला द्वारा काशीपुर नगर निगम महापौर दीपक बाली को इन विकास कार्यों के शिलान्यास हेतु बुलाया गया था। यहां महापौर को लड्डुओं से तोला गया। महापौर दीपक बाली ने वार्ड नंबर 7 रामजीवनपुर में 4 सड़कों का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने अंबेडकर पार्क पहुंचकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तदोपरांत महापौर ने गढीनेगी में चार और सड़कों का शिलान्यास किया। इन सभी आठ सड़कों पर 92 लाख 69 हज़ार रुपये की लागत आएगी। प्रदेश सरकार से इस धनराशि को उपलब्ध कराने में सांसद अजय भट्ट का बहुत सहयोग रहा। सड़कों के शिलान्यास के साथ-साथ महापौर दीपक बाली ने श्रीमती प्रदीप कौर, शिवचरण सिंह, हरिप्रसाद, रामवती, चंद्रावती, देवेंद्र, तारावती, राजरानी, ललिता, राम चरण, पप्पू सिंह, रामप्रसाद, शब्बीर अहमद, ओमवती, नन्नू सिंह, ओम प्रकाश, राशिदा सहित 95 लाभार्थियों को समाज कल्याण विभाग से प्राप्त पेंशन स्वीकृति पत्र भी वितरित किये। लोगों की पेंशन स्वीकृत कराने में भी सांसद अजय भट्ट और सचिन बाठला का बड़ा योगदान रहा। इस अवसर पर गढीनेगी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, अवर अभियंता विवेक कुमार, सांसद प्रतिनिधि तीरथ सिंह विर्क, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख जसपुर विमल कुमार, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुम्बर, निवर्तमान ग्राम प्रधान गढ़ीनेगी अंशिका बाठला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रधान संघ जसपाल सिंह जस्सी, जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला, जसवीर सिंह सैनी, महापौर प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह, ग्राम प्रधान करनपुर हरिओम सुधा , बाबूराम बाठला , रूपेश बाठला, सचिन शर्मा, संजय खन्ना, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष शिव गुम्बर, पीसी वर्मा, सुरेश प्रजापति, मोनू प्रजापति, रामचंद्र, मनीष चावला, नरेश कुमार, नीतीश कुमार, लक्ष्मी भंडारी, रेखा भंडारी, सुरेंद्र सिंह लवली, रोहित प्रजापति, हीरा सिंह, मनोज बाठला, दीपक कुमार, लक्ष्य मुटनेजा विधु ढींगरा समेत भारी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
