May 9, 2026
IMG_20260509_145835

काशीपुर। वैवाहिक समारोह में शामिल होने गये परिवार की अनुपस्थिति का लाभ उठाते चोर घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात व हजारों की नकदी समेटकर ले गये। निकट दुर्गा मंदिर, कविनगर निवासी सुदीप विश्नोई पुत्र ज्ञानप्रकाश विश्नोई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार 8 मई की सुबह वह परिवार के साथ अपने मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए मुरादाबाद गया था। आज शनिवार सुबह 6 बजे घर लौटा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था तथा उसकी माता के कमरे की अलमारियां टूटी थीं। अज्ञात चोर अलमारी में रखे करीब पांच से सात लाख के सोने व चांदी के जेवरात व 30 हजार की नकदी चोरी कर ले गये हैं। बताया कि एक चोर रात्रि करीब पौने तीन बजे घर में घुसा। बताया कि चोरी की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश में जुटी हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि करीब एक सप्ताह पूर्व साकेत नगर निवासी वीरेंद्र चौहान के घर से भी अज्ञात चोरों ने लाखों के आभूषण व नगदी चोरी कर ली थी जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। वीरेंद्र चौहान का परिवार भी अपना घर बंद कर केदारनाथ की यात्रा पर गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *