काशीपुर। बाबा श्री विश्वनाथ माँ जगदीशिला की 27वीं 28 दिवसीय डोला रथयात्रा आगामी रविवार, 17 मई को काशीपुर पहुंचेगी। जानकारी देते हुए पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्व. मुकेश मेहरोत्रा के पुत्र अर्पित मेहरोत्रा ने बताया कि डोला रथयात्रा के काशीपुर पहुंचने के पावन अवसर पर सायं 5:30 बजे उनके प्रतिष्ठान मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज, श्यामपुरम, बाजपुर रोड, काशीपुर में दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। श्री मेहरोत्रा ने श्रृद्धालुजनों से आग्रह किया है कि सपरिवार पधारकर बाबा श्री विश्वनाथ एवं माँ जगदीशिला के दिव्य डोला रथयात्रा के दर्शन कर पुण्य लाभ एवं आशीर्वाद प्राप्त करें।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
