काशीपुर। जसपुर खुर्द अंतर्गत वार्ड तीन स्थित कृष्णा कॉलोनी में तीन दिन और दो रात से बिजली आपूर्ति ठप होने पर आज लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोग वार्ड पार्षद अनिल कुमार के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि अधिशासी अभियंता के कार्यालय में मौजूद नहीं होने पर सहायक अभियंता और अवर अभियंता से समस्या को लेकर पूछताछ की गई, लेकिन वहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पार्षद अनिल कुमार ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने समस्या सुनने के बजाय यह कह दिया कि यह उनका काम नहीं है। इससे नाराज महिलाओं और पुरुषों ने कार्यालय परिसर में ही नारेबाजी शुरू कर दी। वार्डवासियों का कहना है कि इलाके में पुराना ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जबकि लगातार नए कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इससे ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड बढ़ रहा है और वह बार-बार फुंक रहा है। उन्होंने बताया कि कई महीनों से विभागीय अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने कहा कि बिजली नहीं होने से घरों में तीन दिन से पानी की भी समस्या बनी हुई है और उन्हें बाहर से पानी के टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं। इस दौरान कल्पना अधिकारी, निशा मौर्य, भावना तिवारी, नीमा रौतेला, शशि सकलानी, नीलम अरोरा, शोभा देवी, धर्म सिंह, डीआर आर्या, चंदन सिंह रौतेला, अंशु प्रजापति आदि थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
